Home Uncategorized चोरी करते पकड़े गए कर्मचारी, तो मालिक ही बन गए जज ओर...

चोरी करते पकड़े गए कर्मचारी, तो मालिक ही बन गए जज ओर नंगे बदन धूप में बैठने की दी सजा

147
0

झांसी। कर्मचारियों का मालिक के यहां चोरी करने ओर फिर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के मामले अक्सर सामने आते है। लेकिन झांसी में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां मालिक के यहां वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों ने कई दिनों से गंभीर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मालिक द्वारा कर्मचारियों को पकड़ लेने पर उन्हें पुलिस के सुपुर्द न कर खुद ही जज बन गए ओर अपनी अदालत बैठा कर चोर कर्मचारियों को चोरी का जुर्म कबूल करवा कर उन्हें नंगे बदन भीषण गर्मी कड़ी धूप में बैठने का फरमान सुनाकर कर सजा दी ओर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी ठेकदार सुरेश चंद्र गुप्ता के यहां काम करने वाले मोठ निवासी कर्मचारी रवींद्र पाल पिछले कई दिनों से अपने एक साथी के साथ उनकी फैक्ट्री में चोरी कर रहा था। फैक्ट्री के मालिक सुरेश चंद्र गुप्ता के पुत्र विक्की गुप्ता को जानकारी हुई तो उन्होंने नजर रखनी शुरू कर दी। चार दिन पूर्व दोनों को करीब पचास हजार कीमत का गौदाम से लोहे का स्क्रैप चोरी करते पकड़ लिया गया। इसके बाद फैक्ट्री गौदाम मालिक ने उन्हें पुलिस में बंद न कराने पर उन्हें सजा सुनाई कि नंगे बदन दिन पर चड्डी में धूप में बैठोगे। दोनों कर्मचारी चड्डी में नंगे बदन कड़ी धूप में तालिबानी सजा भुगतते रहे उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें दोनों चोर बता रहे कि हमने चोरी की थी पुलिस में बंद नहीं कराने पर उन्हें यह सजा दी गई है ओर वह इस सजा को भुगत रहे है।

छ दिन पूर्व की घटना है : विक्की गुप्ता

झांसी। इधर सोशल मीडिया कर वीडियो वायरल होने के बाद फैक्ट्री मालिक विक्की गुप्ता ने बताया कि यह वीडियो छ दिन पुराना है। कई दिनों से यह दोनों व्यक्ति चोरी कर रहे थे। उस दिन इन्हें पचास हजार कीमत का माल चोरी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस के सुपुर्द न करने पर दोनों ने कहा था जो सजा दोगे भुगत लेंगे लेकिन पुलिस में बंद नहीं कराओ। इस पर उन्होंने यह सजा सुनाई ओर उसका वीडियो वायरल करवा दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here