झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक, एसएसपी झांसी के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को सदर बाजार थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
सदर बाजार थाना पुलिस टीम ने भट्टागांव, सदर बाजार आदि इलाकों में पर महिलाओं और छात्राओं से संवाद किया। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों ने उन्हें महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

