
झांसी। आज में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने घरेलू एल पी जी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर आम आदमी की रसोई पर सीधा प्रहार किया है। एक ओर जनता महंगाई से जूझ रही है, दूसरी ओर सरकार लगातार कीमतें बढ़ाकर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। सरकार को गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता नहीं है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, उमा चरण वर्मा, मुकेश बैदौरिया, दीपक पासवान, हरिशंकर बाल्मीकि ,जुगल किशोर , रोवेश खान व दयाल दास आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

