
झांसी। शासन की मंशा के मुताबिक न्यायालय में चल रहे मुकदमों में ठोस पैरवी कर आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाए जाने के लिए प्रयासरत पैरोकारों को आज डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार को डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने वर्ष 2018 में कचहरी चौराहे पर कारोबारी संजय वर्मा पर ताबड़तोड़ बंदूकों से फायरिंग कर घायल करने ओर अंगरक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों की न्यायालय में ठोस पैरवी कर गवाही समय पर करवा कर मुकदमे का जल्द निस्तारण कराने ओर आरोपियों को सजा दिलाने में अहम योगदान करने वाले थाना नवाबाद में तैनात पैरोकार शिवम तिवारी, महिला कॉन्स्टेबल ऋतु पटेल, कॉन्स्टेबल विशेष कुमार पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की। इस दौरान डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मान से हौसला बढ़ता है, मुकदमे को समय पर चलवाने ओर समय पर कार्यवाही, गवाही, वादी को समय पर न्यायालय में उपस्थित कराने में पैरोकारों का अहम योगदान रहता है। इस सम्मान से आगे इनके हौसले बढ़ेंगे इनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य पैरोकार भी सरकार की मंशा के मुताबिक कार्य करेंगे। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पांचाल, शासकीय अधिवक्ता रवि गोस्वामी, एडीजीसी तेजसिंह गौर सहित कई शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रशस्ति पत्र पाकर पैरोकारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

