
झांसी। साइबर अपराधियों के खिलाफ एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर चालीस लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले का भंडाफोड़ कर हजारों की नकदी ओर सोना चांदी के जेवरात सहित लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक आदि बरामद कर लिए है। आरोपी ने इन्हीं चालीस लाख रुपयों में से झांसी में ही मालाबार ओर कल्याण ज्वेलर्स से आभूषण खरीदे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीबा नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि सीपरी बाजार के ध्यानचंद कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने चार जून 2026 को नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने बीकेडी चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक में उसने अपने गार्ड के द्वारा बैंक चैक से चालीस लाख रुपया जमा कराने भेजा था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा rtgs neft के माध्यम से फर्जी चेक के द्वारा उसके खाते से पंजाब सिंध बैंक के खाते में चालीस लाख रूपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया पश्चिम बंगाल स्थित पंजाब सिंध बैंक के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। जब पुलिस ने गहनता से पड़ताल की तो वह खाता पश्चिम बंगाल के हुगली दुनियाखाली निवासी समीर सामंथ का निकला। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। आज सूचना मिली कि उक्त आरोपी समित रेलवे स्टेशन से कही भागने की फ़िराक़ में है। नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि rtgs pps फॉर्म के जरिए अजय कुमार के खाते से चालीस लाख रुपया उसी ने ट्रांसफर किया। साथ ही उसने बताया कि वह झांसी आकर बैंकों में घूम घूम कर विड्रॉल फॉर्म ओर pps फॉर्म, रिंग्स फॉर्म भरे हुए उठाकर ले जाता है, ओर उन्हीं पर बने हस्ताक्षरों को मिलान कर वैसे ही बनाकर उनका पैसा ट्रांसफर करवा लेता है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि अजय कुमार के pps सहित अन्य फर्म उसने बैंक डेस्क से ही बदल लिए थे ओर अजय कुमार के हुबहु हस्ताक्षर बनाकर पैसा ट्रांसफर करवा लिया था। ऐस ही वह विभिन्न शहरों में जाकर बैंक शाखाओं में पहुंच कर करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 94100 रुपए की नकदी, पांच डेबिट कार्ड, बैंक की ढेर सारी चेक, पेनकार्ड, मोबाइल दो कीपैड, एक एंड्रॉयड मोबाइल, सोने के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अजय कुमार का पैसा खाते में ट्रांसफर कराकर मालाबार ओर कल्याण ज्वेलर्स से आभूषण खरीदे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

