Home Uncategorized बीएसए कार्यालय में तैनात गाड़ी चालक चर्चाओं में, एक ने थाना नवाबाद...

बीएसए कार्यालय में तैनात गाड़ी चालक चर्चाओं में, एक ने थाना नवाबाद तो दूसरे ने जिलाधिकारी से की शिकायत

245
0

 

झांसी। बीएसए कार्यालय पर कई बार भ्रष्टचार के आरोप लग चुके है, साथ एंटी करप्शन टीम द्वारा दो बार भ्रष्टाचार के मामले में दबिश देकर दो कर्मचारियों को घुस लेते रंगेहाथ दबोचा भी गया है। भ्रष्टाचार में पकड़े गए इन बाबुओं का मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ था कि बीएसए कार्यालय में तैनात एक सरकारी गाड़ी चालक इन दिनों चर्चाओं में आ गया है। इस चालक पर भ्रष्टाचार करने ओर नियम विरुद्ध व्यवस्थाएं चलाने के साथ साथ एक दंपत्ति को कुचलने का आरोप लगाकर दो अलग अलग शिकायतें की गईं है। एक शिकायत भ्रष्टाचार से जुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय में की गई तो दूसरी गाड़ी से कुचलने के प्रयास की थाना नवाबाद में की गई है।

खबर सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति ने दो जून को जिलाधिकारी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सरकारी गाड़ी चलाने वाला कर्मचारी सरकारी गाड़ी न चलाकर अपने निजी वाहन का उपयोग करता है उसी गाड़ी से भ्रष्ट्राचार करता है, साथ ही आरोप लगाया गया है कि यह गाड़ी चालक तीन प्रकार से कार्यालय से वेतन ले रहा है, नियमों के विपरीत यह नौकरी करता है, साथ ही आरोप लगाया है कि एक अधिकारी से इसकी मिली भगत है जिससे कि यह उस अधिकारी को निरीक्षण करने के दौरान अपनी प्राइवेट गाड़ी ले जाता है, कार्यवाही के नाम कर शिक्षकों से दलाली करता है, शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इस गाड़ी चालक ने झांसी जनपद ओर आस पास कई वेस कीमती जमीन खरीद रखी है। शिकायती पत्र के माध्यम से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है। वही एक महिला ने थाना नवाबाद मे शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने उसके पति से गृहस्थी का चार से पांच लाख कीमत का सामान मंगवा लिया ओर कई बार अपनी पत्नी के मोबाइल पर ऑन लाइन पैसे का ट्रांजेक्शन कराया। महिला का आरोप है कि जब वह ओर उसका पति अधिकारी से पैसे मांगने जाते है तो यह सरकारी गाड़ी चालक धमकियां देता है ओर उसी अधिकारी के इशारे पर दो दिन पूर्व जब महिला अपने दो बच्चों को स्कूटी से इलाईट चौराहा के पास जा रही थी तभी इस गाड़ी चालक ने उसी अधिकारी के इशारे पर उन्हें कुचलने का प्रयास करते हुए गाड़ी से टक्कर मार दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फिलहाल नवाबाद थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here