Home Uncategorized राम ओर राष्ट्र के लिए भाजपा में आया हूं : केबिनेट मंत्री...

राम ओर राष्ट्र के लिए भाजपा में आया हूं : केबिनेट मंत्री मनोज पांडे

59
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने सपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने खुद को समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि जिस प्रकार विभीषण ने कई बार रावण को समझाया था कि वह सत्य के साथ चले लेकिन बार बार समझाने पर भी रावण नहीं माना इसलिए विभीषण उन्हें छोड़ कर राम की शरण में सच के साथ चले गए थे ठीक उसी प्रकार समाजवादी पार्टी में गलत नीतियों से किनारा करने ओर उन्हें बार बार सही मार्ग पर चलने का कहने के बाद भी नहीं मानने पर वह राम ओर राष्ट्र के लिए भाजपा में शामिल हुए।

शनिवार को एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरंजन के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने व परिवार के लिए काम करते है वह सत्ता बाहर हो गए विपक्ष में बैठना उन्हें हजम नहीं हो रहा है। क्योंकि पहले परीक्षा, नौकरी भर्ती में पैसा लेते थे लेकिन अब भाजपा की सरकार में सब कुछ निष्पक्ष हो रहा है। उत्तर प्रदेश में आतंक का राज था 22 हजार उद्योग पलायन कर गए थे। अब माहौल बदला है कानून व्यवस्था सुधरी है इसलिए उद्योग लगाए जा रहे है, ओर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अन्य प्रदेश अनुसरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि गांव में किसानों को उनका उचित मूल्य फसल का दिलाने का मोदी, योगी की सरकार काम कर रही बिचौलिए बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अब यूपी में बहन बेटी सुरक्षित है अगर उनके साथ गलत होता है तो हर चौराहे पर योगी जी के यमराज बैठे है जो उन्हें लंगड़ा कर देंगे। उन्होंने यह कहा कि यूपी में 25 करोड़ की जनता है जिसमें 17करोड़ को बिना जात पात भेद भाव के निःशुल्क राशन मिल रहा है। पूरे देश में एक लाख सड़के छोटी बड़ी भाजपा ने बनवाई जिसमें सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे बनवाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। इस दौरान

एमएलसी रामतीरथ सिंहल, एमएलसी डॉक्टर बाबू लाल तिवारी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, संजीव शृंगऋषि, मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, भाजपा पार्षद श्रीमती सुशीला दुबे, गोकुल दुबे, सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here