Home Uncategorized पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से चाचा भतीजे पर हमला, भतीजे...

पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से चाचा भतीजे पर हमला, भतीजे की मौत, शिवानी होटल मालिक सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा

177
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड शिवानी होटल तिराहे के पास देर रात आधा दर्जन लोगों ने चाचा भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें भतीजे की मौत हो गई चाचा की हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू करते हुए मृतक की पत्नी की तहरीर पर शिवानी होटल के मालिक सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर रोड शिवानी होटल के पीछे रहने वाले गौरी शंकर के घर शुक्रवार की देर रात लाइट चली गई। लाइट को चेक करने के लिए गौरी शंकर अपने चाचा मुरारी पुत्र जगन्नाथ निवासी नई बस्ती के साथ शिवानी होटल के पास लगी डीपी के पास पहुंचे तभी वहां पहले से मौजूद होटल शिवानी के मालिक आनंद ओर उसके साथियों से पुरानी रंजिश को लेकर कहा सुनी हो गई। इस दौरान कहा सुनी विवाद में बदल गई ओर आनंद व उसके साथियों ने धारदार हथियार तलवार, फरसा से गौरी शंकर व उसके चाचा पर हमला कर दिया। हमले में गौरी शंकर ओर उसका चाचा मुरारी गंभीर घायल हो गए, हमलावर तलवार, फरसा हवा में लहराकर भाग गए। इधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मृतक गौरीशंकर की पत्नी सुमन की तहरीर ओर हमलावर रिंकू, चिंगारा, सौरभ, आनंद होटल शिवानी के मालिक, शेर सिंह ओर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here