
झाँसी I मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन आज भाजपा ने बूथ, सेक्टर और मण्डल स्तर पर भव्यता के साथ मनाया I इस अवसर एक पेड़ माँ के नाम अभियान भी चलाया गया I
आज प्रात: जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व और जिला उपाध्यक्ष/ मण्डल प्रभारी/ विधानसभा संयोजक रानू देवलिया एड्. विशिष्ट आतिथ्य में वार्ड 36 के बूथ 36 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदमकद चित्र पर तिलक , अक्षत लगाकर कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की I वहीं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम भी किया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष महानगर के विभिन्न स्थानों पर उक्त कार्यक्रम हेतु रवाना हुए I
वहीं जिला उपाध्यक्ष/ मण्डल प्रभारी रानू देवलिया एड्. प्रेमनगर मण्डल के हरदौल मन्दिर पहुँचे I जहाँ दर्शन के पश्चात एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाये गये तत्पश्चात मन्दिर प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भव्यता के साथ मनाया गया I विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आलोक घोष उपस्थित रहे I इस मौके पर सेक्टर संयोजक सुनील जैन, पूर्व जिला मंत्री संजय आनन्द, पूर्व पार्षद के. के. शाक्य, मनोज खजूरिया बूथ अध्यक्ष अंशुल साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे I इधर,वार्ड नंबर 46 के बूथ संख्या 57 मैं जिला उपाध्यक्ष रानू देवरिया के मुख्य आतिथ्य में जन्म दिन मनाया गया I इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपरी अंकुर प्रताप सिंह, हरि शुक्ला, राहुल रैकवार, सूरज रायकवार ,बूथ अध्यक्ष जय सिंह अहिरवार, नीरज घोष, रामकुमार , आनंद शाक्य , बृज किशोर, गोपाल रैकवार ने मिलकर आज मां के नाम एक पेड़ लगाने का कार्य किया एवं हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सबको मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की।
सीपरी बाजार वार्ड नंबर 36 के बूथ 36 के कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे ,मण्डल महामन्त्री चित्रांक द्विवेदी,मण्डल मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना व्यापारी नेता संजय चड्ढा,शीतांशु श्रीवास्तव, सीमा शर्मा, एड्.रीना अधिकार, संतोष दुबे,प्रदीप, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे I आभार सेक्टर संयोजक राहुल सैन ने व्यक्त किया I
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

