संवाद। मथुरा के रिफायनरी थाना क्षेत्र के पोश कॉलोनी में देर रात झांसी निवासी युवक ने मध्य प्रदेश के जिला दतिया निवासी युवती की तमंचे से गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मथुरा की रिफाइनरी थाना पुलिस ओर थाना हाईवे पुलिस सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे ओर जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक झांसी के बी एच ई एल के सिमरावरी निवासी मिवासी मिथुन ने मध्यप्रदेश के जिला दतिया ग्राम खेड़ा निवासी युवती पोखन से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों में अनबन चलने लगी थी और उनका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मिथुन पोखन को तलाशते हुए मथुरा स्थित सूर्य नगर कॉलोनी पहुंच गया जहां पोखन किराए के मकान में रहती थी। मिथुन ने रात करीब दस बजे घर के बाहर खड़े होकर पोखन को आवाज लगाई। जैसे ही वह घर से बाहर निकली तभी मिथुन ने उसे तमंचा निकाल कर गोली मार दी ओर फिर खुद के सर में भी गोली मार ली। तमंचे से चली गोली लगने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। इधर आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ओर फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल कर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोखन अभी कुछ दिन पूर्व ही अपनी सहेली रागिनी के साथ यहां किराए से रहने आई थी। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

