Home Uncategorized मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, वितरित किए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, वितरित किए गए पानी की बोतलें व ग्लूकोज

37
0

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 8 में अक्षय जन सेवा समिति द्वारा सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने नगर क्षेत्र के सफाई कर्मियों को पानी की बोतलें एवं ग्लूकोज वितरित कर उनका सम्मान किया।

समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि सफाई कर्मी कठिन परिस्थितियों और तेज गर्मी में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान और सहयोग के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समिति ने मेहनतकश एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सहयोग करने का संकल्प लिया है। गर्मी के मौसम में पानी और ग्लूकोज जैसी आवश्यक सामग्री सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में सफाई कर्मियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई तथा समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान आचार्य पंडित मनोज पाठक, इंजी. मयंक श्रीवास्तव, सुनील सिंह, मनोज कुमार शर्मा, विवेक गोस्वामी, अनिल त्रिपाठी, सरोज, अमर सिद्ध, गोविंद रायकवार, हेमंत कुशवाहा, संजीव विश्वकर्मा, अनिल अरुण पचौरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मानित सफाई कर्मचारियों में सरिता हवलदार, मीरा देवी, पार्वती, रामबाबू, बबिता, देवेंद्र, राहुल, प्रभात, राकेश, आवेद, प्रेमनारायण, आशा, सरिता, पूनम, रजनी, रेनू एवं सोनम शामिल रहीं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here