Home Uncategorized शराब के नशे में एम्बुलेंस चला रहा चालक को ट्रैफिक पुलिस ने...

शराब के नशे में एम्बुलेंस चला रहा चालक को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा, गाड़ी का राजिस्ट्रेशन हो गया समाप्त

56
0

झांसी। मेडिकल बाईपास पर तेजी व लापरवाही से चल रही एंबुलेंस को देख अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने एम्बुलैंस को रोक कर उसके चालक की मशीन से जांच की तो वह शराब के नशे में धुत मिला। जब ट्रैफिक पुलिस ने एम्बुलैंस के कागजात चैक किए तो उसका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्यवाही कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यातयात प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शर्मा मेडिकल बाईपास के पास यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर रहे थे। तभी एक एम्बुलेंस क्रमांक एमपी 08 जेड सी 1218 का चालक इसे तेजी व लापरवाही से चला कर गलत दिशा से जा रहा था। जिससे यातयात बाधित हो रहा था और लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह देख यातयात प्रभारी निरीक्षक ओर उनकी टीम ने घेराबंदी कर एंबुलेंस को रोक कर उसके चालक की मशीन द्वारा जांच की तो पता चला चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था। यातायात पुलिस ने जब एंबुलेंस के कागजात की जांच पड़ताल की तो जानकारी हुई कि एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन भी समाप्त हो चुका है, बीमा परमिट कोई भी दस्तावेज नहीं था। यातायात पुलिस ने एम्बुलैंस को सीज करते हुए चालक के खिलाफ कार्यवाही कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here