Home Uncategorized सट्टा माफिया उमेश रायकवार अपने साथियों सहित गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

सट्टा माफिया उमेश रायकवार अपने साथियों सहित गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

162
0

झांसी। थाना सदर बाजार पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले माफिया उमेश रायकवार को उसके तीन साथियों सहित तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाथी ग्राउंड के पास से सदर बाजार धर्मशाला के पास निवासी उमेश रायकवार, सीपरी बाजार के नालगंज निवासी सौरभ वंशकार, देवा परिहार, हर्षित रैकवार को 315 बोर के चार तमंचे ओर 6 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here