Home Uncategorized अवनीश कुमार बने वीपीआई के प्रेसिडेंट

अवनीश कुमार बने वीपीआई के प्रेसिडेंट

27
0

झांसी। विज़नाना परिषद आफॅ इंडिया की स्थापना 1971 में गणित में वास्तविक समस्यों के हल और शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डा बी बी लाल एवं डा आर सी एस चंदेल द्वारा की गई थी। प्रोफेसर एच एम श्रीवास्तव, कनाडा तथा स्वर्गीय प्रोफेसर जगत नारायण कपूर द्वारा सोसाइटी को अकादमिक स्तर पर उच्च स्थान प्रदान करवाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। वी पी आई द्वारा ज्ञानाभ यूजीसी केयर लिस्टड शोध जर्नल का प्रकाशन शुरू किया। एच एन बी केंद्रीय विश्वविद्यालय नगर में आयोजित 27 वी वार्षिक बैठक मे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में गणितीय विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवनीश कुमार को वीपीआई का प्रेजिडेंट नामित किया। इसके बाद प्रोफेसर अवनीश कुमार द्वारा वीपीआई की कार्य-परिषद समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए गणित के साथ भारतीय पौराणिक गणित के उत्थान हेतु उच्च कोटि शोध नवाचार और अध्ययन में बढ़ावा देने हेतु योजनाबद्ध कार्य करने पर जोर दिया। प्रोफेसर अवनीश कुमार द्वारा एच एन बी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 8वी अंतर्राष्ट्रीय गणितीय विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वीपीआई की ओर से प्रेजिडेंशियल एड्रेस दिया। गणितीय विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन एच एन बी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह द्वारा गणित के पचास से मूर्धन्य विद्वानों की उपस्थिती में किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here