
झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक प्रदेश सचिव व झांसी जिले के प्रभारी वीरेंद्र रजक के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये वीरेंद्र रजक ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 जून तक जनपद के सभी आठों ब्लॉक में अनुसूचित जाति विभाग का संगठन तैयार किया जायेगा। दलित बाहुल्य ग्राम सभाओं में बहुजन स्वाभिमान संवाद का आयोजन कर ग्राम स्तर पर नये लोगों को जोडा जायेगा। इसके लिये जिला उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिवो को जिम्मेदारी सौपी गई है।
प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य ने कहा कि 6 जून को दिल्ली में अनु. जाति विभाग व अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित दलित- अल्पसंख्यक एकता सम्मेलन में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेकर सामाजिक न्याय व कौमी एकता की आवाज बुलंद करेंगे।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास ने सभी पदाधिकारियों से यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जी जान से जुट जाने का आव्हान किया।
इस मौक पर प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, अशोक कन्सौरिया , पार्वती चौधरी, उमा चरण वर्मा, जुगल किशोर , पवन राज , यथार्थ करौठिया , शाहरुख मंसूरी, राजकुमार फौजी, अभिषेक कनौजिया, रोवेश खान, महमूद खां , दिव्यांश चौधरी व दयाल दास आदि मौजूद रहें।
बैठक का संचालन दिनेश वर्मा ने किया और आभार दीपक पासवान ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

