Home Uncategorized जैन ट्रेडर्स में शटर के ऊपर से घुसा चोर, हजारों की नकदी...

जैन ट्रेडर्स में शटर के ऊपर से घुसा चोर, हजारों की नकदी चोरी

54
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बीकेडी चौराहा स्थित जैन ट्रेडर्स में बीती रात दुकान की शटर के ऊपर से घुसे चोर ने गुल्लक में रखे हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नितेश जैन की बीकेडी चौराहा स्थित एमपी रोड वेज बस डिपो के पास जैन ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। नितेश जैन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे ओर शटर खोल कर अंदर दाखिल हुए तो देखा गुल्लक खुली पड़ी थी सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें एक व्यक्ति हाथ में पेंचकस लिए दुकान की शटर से ऊपर से दुकान के अंदर दाखिल हुआ ओर गुल्लक का लॉक खोलकर उसके अंदर रखी करीब 23 हजार की नकदी चोरी कर ले गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here