
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर को दबोच कर उसके कब्जे से चोरी की ट्रेक्टर ट्राली सहित तमंचा कारतूस बरामद कर लिए।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सुकुवा निवासी बृजेंद्र यादव ने 26 मई को बबीना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके घर के बाहर खड़ा ट्रेक्टर ट्राली अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए गए अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत आज मुखबिर की सूचना पर बड़ोरा के जंगल झज्जर घाट के पास से संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने लगा। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए गए आरोपी ने अपना नाम ग्राम सुकुवा निवासी अनूप सिंह यादव उर्फ दादा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 26 मई को ट्रेक्टर ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस सहित ट्रेक्टर ट्राली बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

