Home Uncategorized देर रात कार्य के दौरान खंभे से गिरकर विद्युत कर्मी की मौत,...

देर रात कार्य के दौरान खंभे से गिरकर विद्युत कर्मी की मौत, एस ओ डी की लापरवाही से हुआ हादसा 

60
0

 

झांसी। शिवपुरी रोड पर देर रात विद्युत खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहे विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की जमीन पर गिरकर मौत हो गई। विद्युत कर्मी की मौत के बाद कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

यह हादसा एस ओ डी की लापरवाही के चलते हुआ है। जब लाइन में खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था तभी लाइट चालू कर दी ओर करंट आने पर वह झुलस कर जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

वही सर्किल इलाके की बिजली व्यवस्था भी देर रात से ठप्प पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़िकोली निवासी रोहित राजपूत नंदन पुरा विद्युत पावर हाउस में संविदा के पद पर कार्यरत था। देर रात खंभे से तार जल जाने पर वह पहुंज नहर के पास स्थित बिजली खंभे पर चढ़कर बिजली तार जोड़ रहा था। उसी दौरान वह अचानक खंभे से जमीन पर गिर पड़ा। उसकी जोर की चीख के साथ जमीन पर गिरने से मौत हो गई। आवास सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ओर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही देर रात से नंदन पुरा फीडर से सुचारू होने वाली बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ी है। बताया जा रहा है कि रोहित लाइट सही करने के लिए बिजली खंभे पर चढ़ा ओर उसने पहले शट डाउन लिया। लेकिन एस ओ डी ने रोहित को बिना सूचना दिए लाइट चालू कर दी जिससे रोहित हादसा का शिकार हो गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here