Home Uncategorized पुलन नदी का अस्तित्व बचाने को जिलाधिकारी ने टीम गठित की, ग्राम...

पुलन नदी का अस्तित्व बचाने को जिलाधिकारी ने टीम गठित की, ग्राम प्रधान ओर जल सहेली संगठन ने की थी शिकायत

39
0

 

झांसी। रक्सा में स्थित प्राचीन पुलन नदी का अस्तित्व खतरे में है। अतिक्रमण ओर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर सात दिवस के अंदर पूरी रिपोर्ट टीम से तलब की है। नदी का अस्तित्व बचाने को ग्राम प्रधान ओर जल सहेली संगठन ने जिलाधिकारी से की थी शिकायत।

आपको बता दे रक्सा ग्राम पंचायत से प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने सात दिन पूर्व जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया था कि रक्सा क्षेत्र में निकली प्राचीन पुलन नदी पर भू माफिया दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर नदी का आकार छोटा कर उस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। साथ ही जल सहेली संगठन ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया था कि पुलन नदी रक्सा में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे ओर अतिक्रमण किए जा रहे है। जिससे नदी का स्वरूप लगातार प्रभावित हो रहा है। यही इन अतिक्रमण को समय रहते नहीं रोका गया तो नदी को संरक्षित एवं पुनर्जीवन का कार्य बाधित हो जाएगा। ज्ञापन में पुलन नदी पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने ओर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उल्लिखित तथ्यों का संज्ञान लेकर प्रकरण में नियमानुसार निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार, के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक, अनयन लेखपाल, एवं चकबंदी लेखपाल की टीम गठित कर जांच कराने ओर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने संपूर्ण प्रकरण की जांच रिपोर्ट सात दिवस मे तलब की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here