
झांसी। शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड सलामी लेते हुए निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन, बैरिक आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड/सलामी का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की गई। निरीक्षण के दौरान परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल संबंधी गतिविधियों का गहन अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, यूपी-112 सहित विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों, उपकरणों, वाहनों, संचार संसाधनों एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए उनके रख-रखाव, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की समीक्षा की गई। संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, सरकारी संपत्ति के संरक्षण, संचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन सेवाओं के त्वरित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, पुलिस प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी रहने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान शाखाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक एवं प्रशासनिक निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

