Home Uncategorized सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हुई थी वीडियो, पुलिस ने...

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हुई थी वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

123
0

झांसी। सोशल मीडिया पर अपराधिक गतिविधियां ओर असलहों का प्रदर्शन करने वालों पर झांसी पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर लगातार कार्यवाही कर रही है।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ तमंचे को लेकर वायरल हुए वीडियो को संज्ञान लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कार्यवाही की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लहचूरा थाना पुलिस ने बम्होरी निवासी अजय अड़जरिया उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि अभी सोशल मीडिया पर लगातार युवतियों के डांस ओर असलाह प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह कार्यवाही उसी मामले में प्रकाश में आए आरोपी के खिलाफ की गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here