झांसी। तोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ई गांव में तड़के उस समय सनसनी फैल गई। जब देर रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही 35 वर्षीय महिला का सुबह रक्तरंजित अवस्था में शव मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पहुंची ओर जांच पड़ताल करते हुए मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को देख कर प्रतीत हो रहा है कि देर रात किसी धारदार हथियार से महिला की बार कर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक तोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ई निवासी 35 वर्षीय रजनी अहिरवार का पति हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता है। घर पर रजनी अपने चार बच्चों के साथ अकेली रहती है। घर से कुछ ही दूरी पर सुसराल के अन्य सदस्य भी रहते है। मृतक रजनी के ससुर आशाराम ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे रजनी की छोटी बेटी घर से बाहर निकल कर चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर हम सभी लोग पहुंचे तो देखा रजनी खून से लतपथ पड़ी थी। घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

