Home Uncategorized पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा लगाए जाने की मांग

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा लगाए जाने की मांग

27
0

झांसी। आज कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया। जिसमें देश की एकता ,अखंडता और सद्भावना के लिये अपना जीवन बलिदान करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की राष्ट्र के प्रति सेवाओं एवं देश में पंचायतीराज को सशक्त बनाने के लिये किये गये अभूतपूर्व कार्यों से को देखते हुये जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित कराये जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरित और प्रभावित जनपद के युवा व पंचायत प्रतिनिधि चाहते है कि राजीव गांधी की जयंती व पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकें। परंतु झांसी में कही भी राजीव गांधी की प्रतिमा नही है। जिससे वह एक जगह एकत्रित होकर माल्यार्पण करने से वंचित रह जाते है। यदि झांसी जिला पंचायत कार्यालय परिसर में राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित कराई जाये तो जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि व आमजन अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, पवन राज , महमूद खां, बृजेन्द्र कुमार , धर्मेंद्र व सोनू आदि शामिल रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here