Home Uncategorized निजीकरण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने खून से लिखे पत्र

निजीकरण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने खून से लिखे पत्र

29
0

झांसी। आज नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय सफाई संगठन(रजि.) के राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर बाल्मीकि के संयोजन में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध एवं सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण और मानदेय बढ़ाये जाने तथा हर माह समय पर भुगतान किये की मांग को लेकर सफाई कर्मियों द्वारा खून से पत्र लिखे गये।
कार्यक्रम संयोजक हरिशंकर बाल्मीकि ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक जोन में चलाया जायेगा। तदोपरांत खून से लिखे गये पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेजे जायेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी ड़ा. पप्पू राम सहाय, अमित करौसिया , जितेन्द्र कुमार वर्मा, अखिलेश गुरुदेव , अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र कुमार शीलू , दिनेश कुमार वर्मा, पवन राज , गौरव करौसिया, महमूद खां, सुरेन्द्र श्रीवास, अंकित अहिरवार, मलखान, नरेश,अविनाश, आशीष,अरविंद,नरेंंद्र करौसिया आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here