झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश द. प्र. क्षे. झांसी नेत्रपाल सिंह की अदालत ने आईपीएल सट्टा कारोबारी को जमानत देने से इनकार करते हुए उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मृदुलकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल 2026 को प्रेमनगर थाना पुलिस ने नई अथोनंदना कॉलोनी में नीरज निरंजन निवासी हीरापुरा नगरा खुद की आईडी बनाकर मध्यप्रदेश ओर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आईपीएल सट्टा खिलवा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर नीरज निरंजन सहित उसके साथियों को गिरफ्तार करते हुए लाखों की नकदी ओर करोड़ों की कॉइनस बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आज आरोपी की ओर से न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता ने विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

