Home Uncategorized लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने से मॉडल शॉप नहीं हटी तो दी...

लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने से मॉडल शॉप नहीं हटी तो दी आंदोलन की चेतावनी

128
0

 

झांसी। हिंदू जागरण मंच ने परशुराम चौक पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने बनी मॉडल शॉप को हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी अगर दुकान नहीं हटी तो बड़ा आंदोलन होगा।

बुधवार को हिंदू जागरण मंच कानपुर प्रांत के तत्वावधान में प्रांत युवा आयाम प्रमुख पुरकेश अमरिया ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए बताया कि परशुराम चौक के पास स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने अभी कुछ दिन से मॉडल शॉप की दुकान को संचालित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक मर्यादा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उक्त मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष, बच्चे आते है, किंतु मॉडल शॉप संचालित होने से वहां का वातावरण अशोभनीय एवं असुरक्षित होता जा रहा है। मंदिर के सामने शराब बिक्री होने से वहां आए दिन शराबियों का जमाबड़ा लगा रहता है ओर लड़ाई झगड़े भी होते है,जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। असामाजिक गतिविधियां एवं विवाद की स्थिति बनी रहती है। जिससे कानून व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मंदिर के सामने मॉडल शॉप को हटाने की मांग की साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मॉडल शॉप नहीं हटाई गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here