Home Uncategorized मां काली मंदिर की गद्दी संभालेंगे पण्डित अजय त्रिवेदी, 19 मार्च से...

मां काली मंदिर की गद्दी संभालेंगे पण्डित अजय त्रिवेदी, 19 मार्च से होंगे धार्मिक आयोजन

146
0

 

झांसी। 19 मार्च से शुरू होने वाली नवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में होंगे धार्मिक आयोजन। मंदिर की व्यवस्था पूजा ओर मंदिर की गद्दी संभालेंगे पंडित अजय त्रिवेदी।

श्री श्री 1008 महाकाली विद्यापीठ मंदिर लक्ष्मी गेट बाहर के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मंदिर के पुजारी अजय त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आपको बताते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आगामी संवत 2083 सभी के लिए बेहतर जीवन अग्रसर में माध्यम बने। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकाली विद्यापीठ प्रांगण में नवसंवत्सर चैत्र नवरात्र पर भव्य आरती, प्रसाद वितरण, विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जो कि तारीख 19 मार्च दिन गुरुवार से शुरू होगा। झांसी और आसपास के इलाकों से आने वाली भक्तों का ध्यान रखते हुए पार्किंग, कतार, महिला पुरुष भक्तगण के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने का प्रयास जारी है, जिससे अधिक से अधिक भक्तगण धर्म लाभ ले सके, पंडित अजय त्रिवेदी ने जानकारी देते बताया कि मन काफी प्रफुल्लित है कि बीते कई सालों से झांसी कचहरी में चल रहे मुकदमे में निर्णय आ गया है। जिसमें सत्य की जीत उपरांत मंदिर प्रबंधन एवं सेवा कार्य के लिए प्रधान पुजारी पं. अजय त्रिवेदी के दायित्व को ही उपयुक्त स्वीकार किया गया है, भविष्य में भी मंदिर सेवा में बेहतर से बेहतर काम करने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here