
झांसी। देर रात इलाईट चौराहे से आपे गाड़ी बुक कराने के बाद उसमें सवार तीन युवक आपे गाड़ी को सुनसान इलाके में ले गए। जहां आपे चालक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन ओर रुपए छीन लिए। किसी प्रकार दबंगों के कब्जे से छूट कर भागे आपे चालक ने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना आज सुबह पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा काली माई मंदिर के पास रहने वाले रिंकू वर्मा ने सदर बाजार पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह आपे क्रमांक यूपी 93 सी टी 0660 चलाता है। 26/27 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे तीन युवक इलाईट चौराहे से उसकी गाड़ी हंसारी जाने के लिए उसे बुक करके ले गए। रिंकू का आरोप है कि जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग के पहले सुनसान इलाके में पहुंचा तभी तीनों युवकों ने उससे आपे रुकवा ली और उसकी लात घुसो से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन ओर तेरह सौ रुपए की नकदी लूट कर लिए। रिंकू ने बताया कि तीनो दबंग अपने हाथ में चाकू लिए थे वह किसी प्रकार उनके चंगुल से छूट कर भाग निकला। उसने पुलिस को बताया कि सामने आने के बाद वह हमलावरों को पहचान लेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

