Home Uncategorized प्रेम खटीक के सट्टा सिंडिकेट से जुड़े चार गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ का...

प्रेम खटीक के सट्टा सिंडिकेट से जुड़े चार गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ का हिसाब, 17 मोबाइल, लैपटॉप बरामद

575
0


झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में सट्टा माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही में बबीना थाना पुलिस ने बुंदेलखंड के सबसे बड़े सट्टा माफिया प्रेम खटीक के सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा का डेढ़ करोड़ का लेखा जोखा, तीन लाख से अधिक की क्वींस, 17 मोबाइल फोन ओर लैपटॉप बरामद लिए है। इस मामले में प्रेम खटीक सहित तीन फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीबा नोमान ने खुलासा करते हुए बताया कि एसएसपी के निर्देशन में क्रिकेट के ऑन लाइन सट्टा के खिलाफ चलाई जा रही कार्यवाही के तहत बबीना थाना पुलिस ने बिरजू श्रीवास उर्फ गोविंद के मकान में छापा मारकर सैयर गेट निवासी संतोष श्रीवास, नैनागढ़ निवासी उमेश गुप्ता, मिशन कंपाउंड निवासी आशीष अग्रवाल, कृष्ण इंक्लेव निवासी सचिन कुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपए का लेखा जोखा, तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल, एक टेबलेट, दस रजिस्टर, तीन लाख 96 हजार की कॉइनस बरामद की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संतोष श्रीवास ने मिशन कंपाउंड निवासी प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक से सट्टे की आईडी ली थी। यह संतोष श्रीवास प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक के साथ मिलकर यह सट्टे का कारोबार कर रहा था। पुलिस मकान मालिक बिरजू उर्फ गोविंद ओर सट्टा माफिया प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here