Home Uncategorized कार्यवाही की मांग को लेकर अधिवक्ता ने डाला ज्वलशील पदार्थ

कार्यवाही की मांग को लेकर अधिवक्ता ने डाला ज्वलशील पदार्थ

115
0

झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक अधिवक्ता ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इससे पहले कि अधिवक्ता अपने साथ कोई घटना को अंजाम देता यह घटना देख वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल अधिवक्ता को हिरासत में लेकर सुरक्षा में लिया।

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता निशांत मिश्रा ने गत दिनों थाना नवाबाद थाना में तहरीर दी थी कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। आज अधिवक्ता निशांत मिश्रा अपने हाथ में बोतल में ज्वलशील पदार्थ लेकर पहुंचा ओर अपने शरीर पर डाल लिया। अधिवक्ता ज्वलनशील पदार्थ डालकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देता उससे पहले ही पुलिस ओर सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ओर सुरक्षा कर्मियों ने अधिवक्ता को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधिवक्ता की मांग है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here