Home Uncategorized भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ बीस लाख की धोखाधड़ी में आधा...

भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ बीस लाख की धोखाधड़ी में आधा दर्जन नामजद, आईजी के आदेश पर सीओ ने की थी जांच

278
0

 

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के साथ जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर बीस लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में रक्सा थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर आईजी ने सीओ सदर को सौंपी थी जांच। सीओ सदर की जांच में दोषी पाए जाने पर दर्ज हुए एफआईआर।

ग्राम डागरवाह के गणेशगढ़ निवासी रवि शंकर राजपूत भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने दो माह पूर्व आईजी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि रक्सा निवासी संजय गुप्ता, पुष्पेंद्र ठाकुर ग्राम बदन पुर निवासी , सिविल लाइन निवासी पवन अग्रवाल, बबीना के सफ़ा निवासी राहुल यादव दो अज्ञात एक राय होकर उसके पास आए ओर उसे एक कीमती जमीन कम दामों में दिलवाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। रवि शंकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि संजय गुप्ता ओर अन्य लोगों ने उसे एक ग्राम सफा निवासी विरन से मुलाकात कराते हुए बताया कि इनकी एक जमीन है जिसे वह बेच रहे है। इस पर पीड़ित उनकी बातों में आ गया ओर 31 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक व्यक्ति वीरन को लेकर आए ओर उक्त जमीन का सौदा प्रार्थी से विरन का 31 लाख में तय हुआ। रवि शंकर का आरोप है कि जमीन सौदा तय होने पर उसने दो लाख रूपये नकद दे दिए जिसका तहसील पर सौ रुपए के स्टाम्प पर एग्रीमेंट हुआ ओर लिखापढ़ी हुई। बाकी पैसा रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। रवि शंकर का आरोप है कि कुछ समय बाद यह सभी लोग उसके पास आए ओर बोले कुछ पैसे की जरूरत है ओर 18 लाख रुपया नकद ले लिया। इसके कुछ दिन बाद रविशंकर को जानकारी हुई कि संजय गुप्ता आदि जिस व्यक्ति को विरन बनाकर उसके पास लाए थे वह कोई ओर था। पीड़ित ने पुलिस उप महानिरीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया था कि इन सभी लोगों को षड्यंत्र के तहत उसके साथ धोखाधड़ी कर उसका पैसा हड़प लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी थी। सीओ सादर की जांच में रविशंकर द्वारा लगाए गए सभी आरोप सत्य पाए जाने के बाद रक्सा थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here