Home Uncategorized नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने वाली स्टाफ...

नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने वाली स्टाफ नर्स गिरफ्तार

177
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पांच लाख की ठगी ओर जान से मारने की धमकी देने वाली महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स को आज गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 26 मई 2025 को ग्राम दिगारा निवासी अनोखी देवी ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत नई बस्ती व हाल राजीव नगर नगरा निवासी कंचन प्रजापति ने उसे नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ले लिए ओर उसे फर्जी कूट रचित दस्तावेज जॉइनिंग लेटर दे दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब वह ज्वाइनिंग लेटर लेकर संबंधित विभाग गई तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद जब पीड़िता ने कंचन प्रजापति से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने रुपए देने से इनकार कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करते हुए आज आरोपी महिला स्टाफ नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here