
झांसी। प्रधानमंत्री पर अमर्यादित अपमान जनक टिप्पणी करने वाले महोबा हमीरपुर के सांसद के खिलाफ झांसी में भाजपा की महिला मोर्चा ने जमकर प्रदर्शन किया।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के तत्वावधान में दर्जनों कार्यकत्रियों ने गांधी उद्यान पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए महोबा हमीरपुर के सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र अमर्यादित अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने का विरोध किया। महिला मोर्चा ने गांधी उद्यान पार्क में अखिलेश यादव ओर सपा के सांसद के खिलाफ कड़ी निंदा करते हुए उनसे प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद सभी महिलाएं एकत्रित होकर गांधी उद्यान पार्क से कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान चित्रा सिंह, अपर्णा द्विवेदी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

