Home Uncategorized रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट में नहीं मिली पुलिस को आशीष उपाध्याय की...

रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट में नहीं मिली पुलिस को आशीष उपाध्याय की रिमांड, डकैती कोर्ट से भेजे गए जेल

582
0

झांसी। ऑन लाइन सट्टा कारोबार में सौ करोड़ के रुपए के ट्रांजेक्शन मामले में जेल गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को राहत मिलने आसान नहीं लग रहा है। प्रयागराज हाईकोर्ट से राहत मिलते ही बुधवार को जिला कारागार से बाहर निकले आशीष को सीपरी बाजार थाना पुलिस ने रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट में जेल के मुख्य गेट के बाहर आते ही दबोच लिया था। इधर देर रात प्रेमनगर थाना में दर्ज हुए आशीष उपाध्याय के खिलाफ रंगदारी मांगने जान से मारने की धमकी ओर 45 हजार की लूट की घटना का मुकदमा भी दर्ज किया गया। आज सीपरी बाजार ओर प्रेमनगर थाना की पुलिस ने भाजपा नेता आशीष को अपने अपने मुकदमे में न्यायालय में पेश किया। जहां डकैती कोर्ट ने आशीष उपाध्याय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। वही सीपरी बाजार थाना पुलिस ने आशीष को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर रिमांड मांगी। जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिमांड देने से इनकार कर दिया। आशीष को प्रेमनगर के लूट मुकदमे में जेल भेज दिया है।

आपको बता दे कि भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दो मई को थाना नवाबाद पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा सिंडिकेट में सौ करोड़ के ट्रांजेक्शन में जेल भेजा था। जिस पर 12 मई को आशीष उपाध्याय को प्रयागराज हाईकोर्ट से राहत मिलने पर बुधवार को जेल से रिहा हो गए। इधर सीपरी बाजार पुलिस ने आशीष के जेल में रहते हुए सात मई को रॉयल सिटी कॉलोनी से एक सट्टे का सिंडिकेट पकड़ा था। जिसमें आशीष उपाध्याय का नाम आया था। पुलिस ने आशीष को आरोपी बनाया था। बुधवार को हाईकोर्ट से आशीष जैसे ही रिहा हुए तत्काल सीपरी बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वही देर रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी उद्यम सिंह की तहरीर पर आशीष उपाध्याय, उसके साथी मंगलम दुवे सहित चार अज्ञात के खिलाफ जमीन की रजिस्ट्री कराकर चैक देना ओर रुपए हड़प लेने तथा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर 45 हजार रुपए लूट लेना तथा उसे व परिवार को बंदूक की गोलियों से भून कर हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज प्रेमनगर थाना ओर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने आशीष उपाध्याय को लेकर न्यायालय में पेश किया गया। सबसे पहले प्रेमनगर थाना पुलिस ने आशीष को अपने मुकदमे में डकैती कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने का आरोप दिया। इसके बाद सीपरी बाजार पुलिस ने आशीष उपाध्याय को रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट प्रकरण में मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां आरोपी आशीष की ओर से अधिवक्ताओं ने पुलिस द्वारा की जा रही रिमांड की मांग को अवैध ठहराते हुए उसका विरोध किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सीपरी बाजार पुलिस की रिमांड याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस आशीष उपाध्याय भाजपा नेता को लूट करने के मामले में जेल भेज दिया है।

 

खबर मंगलम का नाम आने के बाद समर्थक गायब

झांसी। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के समर्थक दो मई को जिला कचहरी परिसर में डेरा डाले रहे थे। इसके बाद बुधवार को जिला कारागार से रिहा होने पर भी समर्थक मौजूद थे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने जिला कारागार से आशीष को रिहा होने के बाद हिरासत में लिया इसके बाद समर्थक लापता हो गए। वही देर रात प्रेमनगर थाना में आशीष उपाध्याय सहित उसके साथी मंगलम पर दर्ज हुए मुकदमे की खबर के बाद आज जब पुलिस आशीष को न्यायालय में पेश करने आई ओर तीन घंटे की न्यायालय की कार्यवाही के बाद जब जेल ले गई तो आशीष का कोई भी समर्थक तीन घंटे तक उसके इर्दगिर्द नहीं दिखा।

अब महाकाल पर विश्वास है

झांसी। आशीष उपाध्याय को समझ आ गया कि उनकी मुश्किल अब थमने का नाम नहीं ले रही है। दो मई को जेल जाते समय उन्होंने योगी, मोदी जिंदाबाद ओर धर्म की जय होगी, सत्य की जीत होगी के नारे लगाए थे। आज उनकी आवाज भी दबी थी। उन्होंने कचहरी परिसर में आते ओर फिर जेल जाते हुए कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है, महाकाल की कृपा होगी। सत्य की जीत होगी। योगी, मोदी जिंदाबाद।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here