Home Uncategorized भू माफियाओं ने प्राचीन नदी को बना डाला नाला, प्रधान की सूचना...

भू माफियाओं ने प्राचीन नदी को बना डाला नाला, प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस, भू माफियाओं में भगदड़

225
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। सबसे ज्यादा सरकार की रडार पर नदियों, डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से प्लाटिंग कर नदी नालों पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफिया है। लेकिन निचले स्तर पर जिम्मेदारों की मिली भगत के चलते दबंग भू माफिया खुलेआम नदियों के आकार को छोटा कर अवैध कब्जा करने ओर प्लाटिंग करने लगे हुए है। ऐसा ही एक मामला रक्सा थाना क्षेत्र के हाई टैक सिटी के पास निकली पुलन की प्राचीन नदी का आकार छोटा कर प्लाटिंग कर रहे है। इसकी शिकायत पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भू माफिया कब्जा धारी भागते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक रक्सा ग्राम प्रधान राजेंद्र राजपूत ने बताया कि रक्सा क्षेत्र में पानी का काफी पुराना संकट है, लोग यहां आज भी पानी खरीद कर पीने ओर जीवन यापन करने को मजबूर है। यहां स्थित हाई टैक सिटी से निकली प्राचीन पुलन कि नदी है, जिससे हजारों घरों मे पानी की पूर्ति होती थी। लेकिन अभी कुछ समय से दबंग भू माफियाओं की नजर उस नदी पर पड़ गई। भू माफियाओं ने यहां अवैध प्लाटिंग करते हुए नदी को छोटा कर उसको नाले में तब्दील कर दिया। जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर नदी को छोटा कर वहां प्लाटिंग कर रहे है। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू कर दी। इधर पुलिस को देख कब्जाधारी भू माफिया भागते नजर आए।

नदी का अस्तित्व बचाने को करेंगे आमरण अनशन

झांसी। भू माफियाओं द्वारा पुलन कि नदी का आकार छोटा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर प्रशासन ने इन भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं की ओर नदी का अस्तित्व खोने से नहीं बचाया तो वह शुक्रवार से आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि इन भू माफियाओं के खिलाफ वह गत दिनों जिलाधिकारी को शिकायत करके भी आए थे। उसके बाद भी इन पर कार्यवाही नहीं की गई ओर न ही अवैध निर्माण कार्य रोका गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here