झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक वृद्ध ने बाबा साहब की प्रतिमा पर नमन करने के बाद अपना गला चाकू से रेत डाला। गला रेतने से वहां खून बहने लगा। यह देख वहां लोगों में हड़कंप मच गया। आनन में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बड़ागांव थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी है।
जानकारी के मुताबिक थाना बड़ागांव के मच पाटिया गांव निवासी 55 वर्षीय रामसिंह अहिरवार आज दोपहर को पास में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामसिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा को उपअहले नमन किया ओर उसके बाद चाकू से अपना गला काट किया। रक्त रंजीत अवस्था को देख वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बड़ागांव थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा ओर घायल रामसिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

