
झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा के सौ करोड़ के ट्रांजेक्शन में जेल गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को आखिरकार हाईकोर्ट से राहत मिलते ही वह नौ दिन बाद जेल की सलाखों से जैसे ही बाहर निकले उन्हें नौ सेकंड बाद ही पुलिस ने दोबारा हिरासत में ले लिया। पुलिस भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को अपने सरकारी वाहन में बैठा कर अपने साथ ले गई। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फिलहाल यह अभी तक पुलिस की ओर से किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि आशीष की किस मामले में गिरफ्तारी हुई है या फिर उसे हिरासत में लिया गया या सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ में है। फिलहाल सूत्रों का कहना है कि ऑन लाइन सट्टा के सौ करोड़ ट्रांजेक्शन के मामले में फंसे भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को हाईकोर्ट से राहत जरूर मिल गई। लेकिन थाना सीपरी बाजार में रॉयल सिटी में पकड़े गए सट्टा के मुकदमे में आशीष उपाध्याय का नाम आया था। पुलिस ने उसी मुकदमे में पूछताछ कर सकती है पुलिस। आपको बता दे कि रॉयल सिटी में पकड़ा गया सट्टे के सिंडिकेट में स्वाट टीम के सिपाही रजत ओर भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का नाम आया था। सूत्र बताते है कि पुलिस उसी मुकदमे में पूछताछ ओर साक्ष्य संकलन के लिए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है।
सुबह से कचहरी, जेल परिसर बना था छावनी
झांसी। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की जेल से रिहाई तय थी। इस दौरान उनके समर्थक पहले से ही कचहरी ओर जेल परिसर पर मौजूद रहे। सुरक्षा को देखते हुए जेल ओर कचहरी परिसर सहित थाना सीपरी बाजार में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
अनुपम महाराज का आना ओर जाना बना चर्चा का विषय
झांसी। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की रिहाई होने की खबर पर उनके समर्थक तो जेल परिसर पहुंचे, लेकिन कोई भाजपाई नहीं दिखाई दिया। वही अचानक दोपहर बारह बाजार लग्जरी गाड़ी से पहुंचे अनुपम महाराज जेल के अंदर गए ओर थोड़ी देर में बाहर निकल आए। इस दौरान पूछने पर उन्होंने बताया कि वह किसी से मुलाकात करने नहीं अपने काम से आए थे लेकिन वह अंदर नहीं गए। अनुपम महाराज के जेल के अंदर जाकर कुछ देर में बाहर आने पर तमाम चर्चाओं का विषय बन गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

