
झांसी। प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण के नाम से फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ से अधिक की धनराशि का गबन करने वाले आरोपी को आज नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक दैनिक जागरण के बिजनेश हैड विजय कांत पटेरिया ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके यहां दैनिक जागरण में सेवारत बड़ागांव गेट बाहर नाना भाऊ का बगीचा निवासी धर्मेंद्र लखेरा ने फर्जी सील मोहर, कूट रचित दस्तावेज ओर स्वयं की डेली एडवरटाइजिंग कंपनी बनाकर उसमें कंपनी के विज्ञापन का पैसा चैक द्वारा डालकर 2 करोड़ 74 लाख 27 हजार 66 रुपए का गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

