Home Uncategorized शिष्टाचार और प्रोटोकॉल की सीख के साथ प्रयास ने जारी किया अपना...

शिष्टाचार और प्रोटोकॉल की सीख के साथ प्रयास ने जारी किया अपना वार्षिकी कैलेंड

32
0

झांसी। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए के संचालक मंडल की सभा इंजीनियर के डी गुप्ता की अध्यक्षता एवं संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के सानिध्य में होटल यात्रिक में आयोजित की गई। सभा में नए सदस्यों के परिचय के साथ पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे ने सदस्यों को शिष्टाचार और प्रोटोकॉल पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, तत्पश्चात *निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष हम 11 से 14 अगस्त तक प्रयासोत्सव को के एक नए रूप में प्रस्तुत करने जा रहे है, भव्य कार्यक्रम और उनकी तैयारी अभी से करने के लिए भरत सेठ को मुख्य कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी इस आशय के साथ दी गई कि समय रहते इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया जा सके। इसके साथ-सा गांव गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य और मौसम जनित रोगों से बचाव के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे, विद्यालयों में हम भूले बिसरे खेल आयोजित कर इन खेलों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे बच्चे मोबाइल आदि पर खेले जाने वाले खेलों से दूर रहकर शारीरिक और मानसिक दक्षता बनाने में सक्रिय रूप से प्रतिभाग़ कर सकें । इसी क्रम में बॉयस ऑफ बुंदेलखंड कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वैदेही शरण सरावगी एवं पवन नैयर ने 23 से 26 मई के मध्य होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई ग्रैंड फिनाले के बाद हमारा उद्देश्य इन बच्चों को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में रिकॉर्डिंग स्टूडियो भेजने का है जिससे इन बच्चों को भविष्य में नया सीखने को मिले इसी उद्देश्य के साथ हम संगीत में कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था की गतिविधियों और अभी तक कार्य किए गए कार्यों की जानकारी संस्था के *संरक्षक रामकुमार लोहिया* ने दी। इस मौके पर एडवोकेट संजय खरे, राजेंद्र पटवारी राजू , बृजेश बडोनिया , राजेंद्र शर्मा अशोक ओमहरे , अशोक पासी, एड दिनेश वर्मा , रवि पांडे, लखन पटवारी, बीपी नायक, एडवोकेट विजय कुमार खरे, एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव , कुलदीप सिंघल, सीबी राय तरुण, एन के सिंह, पी के भटनागर, अशोक अग्रवाल पीएनबी, देवेश मिश्रा, हरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन सचिव नवीन श्रीवास्तव ने एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here