Home Uncategorized नेता की दबंगई के चलते पीड़ित मां बेटे ने छोड़ा घर, एट...

नेता की दबंगई के चलते पीड़ित मां बेटे ने छोड़ा घर, एट थाना पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

176
0

झांसी। न्याय की गुहार लगाते लगाते भटक रहे मां बेटे को अपना घर छोड़ कर भागना पड़ा। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित वृद्धा ने पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने एक दबंग नेता ओर उसके गुर्गों पर पुलिस से सांठगांठ कर उत्पीड़न, मारपीट का आरोप लगाया है।

जिला जालौन के थाना एट क्षेत्र के पिंडारी ग्राम निवासी श्रीमती प्रभा देवी पत्नी हरिशरण ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसके घर के पास रहने वाले दबंग नेता ओर उसके गुर्गे आए दिन उसका उत्पीड़न करते है। पिछले एक माह से लगातार दबंग उसकी व बेटे के साथ मारपीट कर रहे है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए। इस घटना की कई बार पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस कार्यवाही करने के बजाए उन्हें संरक्षण दे रही है। जिसके चलते दबंग लोग उत्पीड़न कर रहे है। पीड़ित वृद्धा ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर वह डर के मारे अपना घर मकान छोड़ कर झांसी में पड़े है। अधिकारियों को चौखट पर न्याय की मांग कर रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here