Home Uncategorized निकली शोभायात्रा….पलक पांवड़े बिछाकर श्रद्धालुओं ने की आगवानी जगह जगह हुआ पाद...

निकली शोभायात्रा….पलक पांवड़े बिछाकर श्रद्धालुओं ने की आगवानी जगह जगह हुआ पाद प्रक्षालन एवं आरती “सबके दिन एक से नहीं होते” इस सूत्र का निर्माण झांसी में ही किया था : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर 

60
0

झांसी। महानगर में “राजकीय अतिथि” भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ के मंगल हुआ। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने  जगह जगह पुष्पवर्षा करके आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करते हुए आरती करके पलक पांवड़े बिछाकर आगवानी की। ग्वालियर रोड स्थित अटल चौक से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा निर्धारित विभिन्न मार्गों से होकर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर पहुंची। जहां धर्मसभा में आचार्य श्री ने संबोधित करते हुए कहा कि जब परिणामों में गर्मी आए तो थोड़ा सा धैर्य रखो अपने आप ही समाधान मिल जाएगा। उन्होंने आगे पुराने संस्मरणों का स्मरण करते हुए कहा कि “सबके दिन एक से नहीं होते” इस सूत्र का निर्माण झांसी में ही किया था। दान धर्म को परिभाषित करते हुए कहा कि जो निर्मल भावों से दान करता हैं। उसको दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होती हैं।

धर्मसभा के शुभारंभ में  गणाचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज के चित्र अनावरण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन किया गया। पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार जैन, उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष ललित जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, संरक्षक राजेंद्र जैन प्रेस, राजीव जैन सिर्स, मुख्य संयोजक केतन जैन, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, अशोक जैन रतनसेल्स, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, जिनेन्द्र सर्राफ, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन एलआईसी, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, इंजी. संजय जैन महोबा, सम्यक भण्डारी, सचिन सर्राफ, संयोग भण्डारी, मुकेश जैन वीडियो, देवव्रत जैन बबलू, विवेक जैन भगतजी सहित अनेकों श्रावक श्राविकाये उपस्थित रहें।

धर्मसभा में आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य श्रीमति मेघा – प्रदीप जैन महरौनी, अनुश्री – दिव्यांश जैन, दीपांक सिंघई को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्रतीक जैन सदर, पुष्पेन्द्र जैन हैंडलूम, रश्मि – सनी जैन चैनू, डॉ राखी जैन, डॉ विनय जैन, सुनील जैन अछरौनी, यश सिंघई को प्राप्त हुआ।

मंगलाचरण सौरभ जैन कटरा एवं रजनी जैनको एवं संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको ने व्यक्त किया।

 

 

 

• पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 12 मई के कार्यक्रम:

 

समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रथम दिन मंगलवार 12 मई को प्रातः 07 बजे सुप्रचीन जैन तीर्थ स्थल से घटयात्रा (कलश यात्रा) प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज गेट नं 2 से 3 के आगे स्थित भगवान महावीर महातीर्थ में बनी विशाल एवं भव्य (अयोध्या नगरी) पांडाल में जायेंगी। जहां पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में ध्वजारोहण की मांगलिक क्रिया सम्पन्न होगी।

तत्पश्चात बाल ब्रह्मचारी पीयूष के निर्देशन में देशना मंडप मंच उद्घाटन, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, वेदी शुद्धि की क्रियाएं संपन्न की जायेगीं। प्रातः 08:30 बजे आचार्य श्री के मंगल प्रवचन होगें। दोपहर 1 बजे यागमंडल विधान, मंगल देशना, सायं 07 बजे महाआरती शोभायात्रा तत्पश्चात शास्त्र सभा, एवं रात्रि 8:30 बजे डिजिटल दरबार में सौधर्म इंद्र सभा सहित 16 स्वप्नों का मंचन होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here