
झांसी। जिला प्रशासन ओर पुलिस प्रशासन ने शासन के निर्देशन में अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती करण कि की जा रही कार्यवाही में गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की 24 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के विरुद्ध हुई गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही में आज झांसी जिलाधिकारी के निर्देशन में एसएसपी, एसपी सिटी के नेतृत्व में झांसी पुलिस ने पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की करगुवा, भगवन्तपुरा स्थित पांच स्थानों पर संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह संपत्ति अपराध से अर्जित की गई थी जिसके खिलाफ अभियान चलाकर यह कार्यवाही की गई है। अब तक पूर्व विधायक दीप नारायण की पांच सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान डुगडुगी पिटवा कर ढोल नगाड़े बजाकर यह कार्यवाही की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

