झांसी। विश्विद्यालय कैम्पस में परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र ओर सुरक्षा कर्मियों में मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना से अफरा तफरी माहौल बन गया। सूचना पर समाजवादी छात्र सभा के नेता स्वदेश यादव सहित कई छात्र पहुंचे ओर हंगामा करने लगे। इधर सूचना मिलते ही नवाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक आज विश्विद्यालय में बीए की परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होते ही सुबह करीब साढ़े नौ बजे छात्र विश्विद्यालय से बाहर निकले। तभी कुछ छात्रों में बैग को लेकर आपसी विवाद हो गया। इस दौरान गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अलग अलग करने का प्रयास किया। तभी किसी बात को लेकर बीए के तृतीय वर्ष के छात्र रोहित पाठक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया ओर दोनों में गुत्थम गुत्थी हो गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। जिसका वहां मौजूद अन्य छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही इस घटना की सूचना पाकर समाजवादी छात्र सभा छात्र मौके पर पहुंचे ओर कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। किसी प्रकार पुलिस द्वारा कार्यवाही का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया गया। विश्विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देकर छात्र उत्पीड़न रोकने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

