Home Uncategorized सरकारी स्कूल से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कंप्यूटर सहित माल बरामद

सरकारी स्कूल से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कंप्यूटर सहित माल बरामद

59
0

झांसी। बीस दिन पूर्व सरकारी स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को बबीना थाना पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कंप्यूटर सहित माल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बीस दिन पूर्व एक सरकारी स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में लगी बबीना थाना पुलिस ने देर रात संदिग्ध को दबोच कर उसके कब्जे से स्कूल के कार्यालय से चोरी किया गया कंप्यूटर, सीपीयू, माउस, पावर केबल, यूपीएस बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबीना के बूढ़पुरा निवासी विवेक प्रजापति उर्फ शाका बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here