Home Uncategorized रक्सा की आदिवासी कॉलोनी में दो पक्ष में चले लाठी डंडा, एक...

रक्सा की आदिवासी कॉलोनी में दो पक्ष में चले लाठी डंडा, एक पक्ष ने लगाया गर्भवती महिला को पीटने का आरोप

60
0

झांसी। रक्सा के आदिवासी कॉलोनी में नाली के गंदे पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष में लाठी डंडा कुल्हाड़ी चल गए। इस घटना में दोनों ही पक्ष से कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस अफसरों की चौखट पर आकर दूसरे पक्ष पर गर्भवती महिला को पीटने ओर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्ष से मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्यवाही कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रक्सा के आदिवासी कॉलोनी निवासी हरिचंद्र अहिरवार ने आईजी ओर एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उसके घर में नाली से गंदा पानी आ रहा था। जिसे उसने फावड़े से साफ कर दिया। तभी पड़ोस के रहने वाले चंदन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडा कुल्हाड़ी लेकर आ गए ओर नाली का पानी निकालने का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे। जब हरिचंद ने गालिया देने का विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। जिससे गंभीर चोट आने पर वह घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर उसके घर परिवार के लोग ओर गर्भवती महिला बचाने आई तो विपक्षियों ने उन पर भी हमला कर दिया ओर ईट पत्थर से भी हमला कर दिया ओर गर्भवती महिला नेहा के पेट में लात मार दी। पीड़ितों ने शिकायती पत्र के माध्यम से कार्यवाही की मांग की है। इधर रक्सा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष में मंगलवार को नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों ही पक्ष ने एक दूसरे पर हमला किया था। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्यवाही कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here