झांसी। शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल कई बार एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े गए बाबुओं ने खोल कर रख दी। लेकिन एक महिला शिक्षक ने मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बीएसए पर शोषण करने ओर अवैध वसूली करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को मिली है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संतोष कुमार देव पांडे ने झांसी जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी पर प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक महिला शिक्षक द्वारा शारीरिक शोषण ओर अवैध वसूली न मिलने पर उत्पीड़न करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की गई है। जिस संबंध में शासन द्वारा जांच आख्या मांगी गई है। उन्होंने पत्र में बताया कि आरोप लगाया गया है बेसिक शिक्षा अधिकारी महिला शिक्षकों का उत्पीड़न कर उन पर अनुचित दबाव बनाया जाता है। जिससे वह भय ओर असुरक्षा के वातावरण में कार्य करने को मजबूर है। महिला शिक्षकों के साथ शारीरिक शोषण, मानसिक शोषण तथा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों के बैंक खाते का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार करना तथा इन खातों का प्रयोग अनुचित लेनदेन ओर एवं निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। शिक्षकों के स्थानांतरण में गंभीर अनियमितताएं कर रिक्तियों को धन लेकर भरा जा रहा है। स्थानांतरण के नाम पर अवैध वसूली धन उगाही की जा रही है जैसे गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की गई है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संतोष कुमार ने सभी शिक्षकों से जवाब मांगा है कि इस प्रकार के लगे गंभीर आरोपों में कोई पीड़ित शिक्षक हो तो वह अपना आवेदन उनके समक्ष दे सकता है जिससे उसे जांच में संलग्न कर निष्पक्ष जांच समय पर पूरी की जाए। इस संबंध में देर शाम जब बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल सागर से दूरभाष पर उनका पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया तो उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

