
झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज जी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुये श्रृद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता और वंचित वर्ग को आरक्षण देने जैसे उनके क्रांतिकारी निर्णय आज भी समतामूलक समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनके विचार और आदर्श सदैव जीवित रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, उमा चरण वर्मा, मुकेश साहू, दिनेश कुमार वर्मा, मुकेश बैदौरिया , महमूद खां व रोवेश खान आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

