Home Uncategorized चलती ट्रेन के व्हील से निकला धुआं, सीटीआई ओर उनकी टीम ने...

चलती ट्रेन के व्हील से निकला धुआं, सीटीआई ओर उनकी टीम ने समय रहते अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग

45
0

झांसी। चलती ट्रेन के व्हील से धुआं निकलने पर सजगता का परिचय देते हुए सीटीआई ओर उनके साथियों ने समय पर अग्निशमन यंत्र से निकलते हुए धुआं को बुझाया। सीटीआई ओर उनकी टीम की इस सजगता के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झांसी मंडल के मुरैना स्टेशन के पास आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर कोच S6 के व्हील से धुआं निकलना एक संभावित बड़ी दुर्घटना का संकेत था। लेकिन समय रहते सजगता और साहस का परिचय देकर टिकट चेकिंग साथियों ने एक गंभीर हादसे को टाल दिया।

निखिल कोटे (सी टी आई), रोहित राज (dy सीटीआई) और प्रमोद वर्मा (DY सी टी आई)ने बिना समय गंवाए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और तत्परता से अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

उनका यह कार्य केवल कर्तव्य निभाने तक सीमित नहीं, बल्कि एक सच्चे कर्मयोगी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जोखिम उठाया और अपने अनुभव व सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। ऐसे साहसी और समर्पित कर्मचारी किसी भी संस्था की वास्तविक ताकत होते हैं।

उनका यह सराहनीय कार्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी सिखाता है कि सजगता, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय कितने महत्वपूर्ण होते हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here