
झांसी। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को शरबत वितरण किया जा रहा है साथ ही साथ विभिन्न स्थानों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था भी की जा रही है इसी के क्रम में जिलाधिकारी /नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर झांसी गौरांग राठी के दिशा निर्देशन ,प्रभारी नागरिक सुरक्षा/ नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा , प्रभारी उप नियंत्रक अजय यादव , वरिष्ठ सहायक नियंत्रक सुनील सिंह एवं प्रभारी सहायक नियंत्रक सुमित गौर के नेतृत्व तथा प्रभारी डिवीजनल वार्डन अंबिका श्रीवास्तव एवं घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन मे आज चमन गंज सीपरी बाजार झांसी मैं निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया जिसमें वार्डन द्वारा राहगीरों को शीतल जल पिलाया गया, साथ ही झांसी के आम जनमानस से भी निवेदन किया गया है कि इस भीषण गर्मी में सभी को जल , शरबत , छाछ, सत्तू , बेल का शरबत आदि का वितरण अपनी सामर्थ्य के अनुसार अवश्य करें। नगरा प्रभाग के अंबिका श्रीवास्तव एवं डॉ प्रगति शर्मा द्वारा की गई यह पहल मानवता और सेवा भावना का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है
उक्त अवसर पर भूपेन खत्री, मनीष गुप्ता, नकुल कुशवाहा ,जॉय बोस, हरजिंदर सिंह, अज्जू मेहरोलिया, दीपशिखा शर्मा, आदि वार्डन एवं संभ्रांत जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

