
झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी शुरू होते ही नदी तालाबों में सरकार के लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर पाली जा रही मछलियां दम तोड़ रही है। इसके पीछे का कारण सिर्फ ओर सिर्फ जिम्मेदारों की लापरवाही है। समय पर साफ सफाई नहीं होता जिससे पानी दूषित होता है ओर मछलियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती जिससे वह राम तोड़ने लगती है। इसी प्रकार आज लक्ष्मी ताल में सैकड़ों मछलियों ने दम तोड़ दिया। भारी दुर्गंध आने पर क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम ओर जिम्मेदारों को सूचना दी।
शहर के सबसे प्राचीन लक्ष्मी ताल में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर विकास कार्य कराते हुए उसे सुंदर दृश्य बनाने के लिए मछलियों का पालन किया गया था। शनिवार को सुबह लक्ष्मी ताल में सैकड़ों की तादात में मछलियों की मौत हो गई, जिससे दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुशवाह ने नगर निगम ओर जिम्मेदारों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मछलियों की मौत ऑक्सीजन की कमी ओर ज्यादा तापमान के चलते हुई। इसका दूसरा कारण जिम्मेदारों की लापरवाही भी है, जिम्मेदारों द्वारा समय पर तालाब की साफ सफाई नहीं कराना, जिससे तालब के पानी में पन्नी, कचरा, से पानी गंदा ओर दूषित हो जीएम जिससे मछलियों को ऑक्सीजन नहीं मिलने पर उनकी दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल दोपहर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

